पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सिवनी। सिवनी मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है ऐसे में वर्तमान में डॉक्टर मोहन यादव कि भाजपा सरकार ने राजस्व विभाग को किसानों की समस्या का तुरंत निराकरण करने के लिए आदेश जारी किए हैं बावजूद इसके एक किसान वर्षों से सीमांकन से परेशान होकर 12 किलोमीटर दंडवत प्रणाम करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाई।
सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य अंचल विधानसभा लखनादौन के घंसौर तहसील के दारोट गांव का हम्मन साहू 12 किलोमीटर अपने गांव से दंडवत प्रणाम करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा जहां कार्यालय की चौखट पर लेट कर एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाने लगा एसडीएम ने किसान को उठाया और समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। किसान ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर खेत और जमीन के नाप करने के लिए गुहार लगाई थी तब से लेकर आज तक तहसीलदार पटवारी आवेदन पर न तो कार्यवाही कर रहे और ना ही उसकी जमीन का नाप कर रहे हैं बहरहाल एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान तो अपने घर वापस हो गया पर अनुविभागीय अधिकारी ने तत्काल जांच टीम गठित कर पटवारी को मौका स्थल के लिए रवाना कर दिया।
HIGHLIGHTS