सीहोर बजरंग नमकीन फैक्ट्री में लगी आग, सारा सामान जल कर हुआ खाक

By: PalPal India News
October 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सीहोर। सीहोर के देवनगर क्षेत्र में स्थित बजरंग नमकीन फैक्ट्री में आज शनिवार सुबह आग लग गई। वहां स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते देख फोरन फैक्ट्री संचालक को सूचना दी। दमकल विभाग में फोन कर दमकलकर्मियों को बुलाया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जैसे ही नमकीन फैक्ट्री संचालक को इसकी खबर मिली वह मौके पर पहुंचा।

आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान खराब हो गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालाँकि समय रहते आग पर काबू  पा लिया गया जिससे आसपास के भवन आग की चपेट में आने से बच गए वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक नमकीन फैक्ट्री के भवन से धुंआ निकलने लगा।  तो उन्हें लगा फेक्ट्री में काम चल रहा है। कुछ देर बाद धुंआ काला और घाना होता गया। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद संचालक को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *