पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन जागरूकता अभियान अंतर्गत सी एम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में छठवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सत्र के दौरान नए कानून के संबंध में जानकारी दी गई। बालक बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना है, कानून क्या है और अधिकार क्या है, महिलाओं से संबंधित कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं। इसके आलावा साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है। बाल विवाह अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन ,और डायल हंड्रेड के संबंध में जानकारी दी गई।
आज के समय जहाँ लोग शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है, वहीँ क्राइम भी लगातार होते नजर आ रहे है ऐसे में बच्चों को सही गलत की पहचान होन बहुत जरुरी है क्युकी बच्चों में शिक्षा का अभाव ही उन्हें क्राइम जैसे गलत कृत्यों की और ले जाता है इसी उद्देश्य के साथ देवास के सी एम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सत्र के दौरान बच्चों को कानून के संबंध में जानकारी दी गई। और नै योजनाओ से उन्हें अवगत भी कराया गया। साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई जिससे बच्चे किसी तरह भी आजकल चल रहे साइबर अपराधों का शिकार न बन जाये।
HIGHLIGHTS