पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर में मानसून की एंट्री तो हो चुकी है लेकिन सिस्टम कमजोर होने के कारण वैसी बारिश नहीं हो पा रही है जैसी लोग उम्मीद कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद धूप निकल आई। जिसकी वजह से उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह की सैर पर निकले लोगों का कहना था कि बारिश से सुबह-सुबह मौसम में ठंडा खुल गई जिससे मौसम सुहावना हो गया।
HIGHLIGHTS
सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना,फिर बढ़ी उमस।
सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना।
फिर धूप निकलने से बढ़ी उमस।
मानसून आ चुका लेकिन नहीं बन पा रहा सिस्टम।