सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी कुबूल है की जोया, खूबसूरत तस्वीरें की शेयर

By: PalPal India News
October 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ‘कुबूल है’ और ‘नागिन’ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में सुमित सूरी से शादी कर ली। सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत फोटो शेयर की हैं. इस बीच ये बात भी सामने आई कि सुरभि के पति सुमित का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है.

इस कपल की शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के आहना रिसॉर्ट में प्रकृति की गोद में उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में सुरभि और सुमित नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किए गए वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसी दिन मशहूर गायक जेडेन ने डीजे नीना शाह के साथ गोवा में इंटिमेट वेडिंग कीं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

इन दोनों की मुलाकात 6 साल पहले एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब से वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। सुरभि ने कभी भी अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश नहीं की।अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो सुमित के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुरभि के पति सुमित एक एक्टर होने के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं।

अपने प्रोडक्शन हाउस ‘द गुड हैंड्स’ के तहत सुमित सूरी एडफिल्म्स, डिजिटल फिल्म्स, ब्रांड वीडियो और कॉर्पोरेट वीडियो प्रोड्यूस करते हैं। सुमित ने 11 साल पहले एरोस सिनेमा की फिल्म ‘वार्निंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर फ्रेम में सुमित ने अब तक 6 फिल्में की हैं, आखिरी बार उन्हें विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा की फिल्म ’14 फेरे’ में देखा गया था। अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में सुमित निम्रत कौर के साथ नजर आए थे।  निम्रत की ‘द टेस्ट केस’ में सुमित ने कैप्टन रंजीत सुजरेवाल का किरदार निभाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *