सेंट्रल जेल में बन रहीं इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं, कैदियों के कौशल को निखारना है मकसद देखे विडियो

By: PalPal India News
August 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में एक अनोखी पहल की जा रही है, जहां कैदियों द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि कैदियों को इस कार्य में दक्ष बनाना भी है। जेल अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का नेतृत्व एक विशेष कैदी कर रहा है, जिसे हाल ही में एक अन्य जेल से जबलपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। उसकी देखरेख में अन्य 10 कैदियों की टीम ने भी इस कला को सीखा और अब ये सभी मिलकर इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बना रहे हैं।

इस साल गणेश उत्सव के दौरान जेल परिसर में बनाई गई दो बड़ी गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा और उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके अलावा, आम नागरिक भी इन इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को खरीद सकते हैं, जिससे कैदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इस प्रयास का उद्देश्य न केवल कैदियों के कौशल को निखारना है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता भी फैलाना है। मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनी ये प्रतिमाएं पानी में आसानी से घुल जाती हैं, जिससे जल प्रदूषण की समस्या नहीं होती। जबलपुर सेंट्रल जेल की इस पहल को काफी सराहना मिल रही है। यह कदम अन्य जेल के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है।

HIGHLIGHTS

  • सेंट्रल जेल में बन रहीं इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं।
  • कैदियों के कौशल को निखारना है मकसद।
  • साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *