पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कराने के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाला एक ठग आखिरकार आज पकड़ा गया। पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी को बातों में उलझाया और अपने पास बुला लिया। इसके बाद उसे पकड़कर लार्डगंज पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के द्वारा ठगे गए कुछ लोग पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इसकी शिकायत की ठगी का शिकार हुए लोगों का कहना है कि आरोपी अपना नाम हिमांशु बताता था और उनके बच्चों का एडमिशन केंद्रीय स्कूल में करने के नाम पर उसने उनसे हजारों रुपए ले लिए। उसके बाद गायब हो गया और फोन बंद कर लिया। आज बड़ी मुश्किल से वह पकड़ में आया लिहाजा पुलिस को उससे सारी जानकारी उगलवा लेनी चाहिए ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके।
HIGHLIGHTS