सेठी नगर की महिला चार दिनों से लापता,बच्ची का एडमिशन कराने का कहकर निकली थी घर से,CCTV में कैद हुई तस्वीर

By: PalPal India News
July 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर गोरखपुर थाना क्षेत्र के सेठी नगर में रहने वाली एक महिला चार दिनों से लापता है। महिला का नाम आरती बेन बताया जा रहा है। महिला के माता-पिता आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई लापता। आरती बेन के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी बच्ची का एडमिशन कराने का कहकर घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि उसे किसी भी तरह की की कोई परेशानी नहीं थी ना तो ससुराल में उसका किसी से झगड़ा हुआ और ना ही उसे किसी ने कुछ कहा लेकिन फिर भी पता नहीं वह कहां चली गई।

HIGHLIGHTS

  • सेठी नगर की महिला चार दिनों से लापता।
  • माता-पिता ने एसपी से लगाई ढूंढने की गुहार।
  • बच्ची का एडमिशन कराने का कहकर निकली थी घर से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *