सेवा के 25 वर्ष, गढ़ा पचमठा मंदिर में राम कथा

By: PalPal India News
December 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। संस्कारधानी में लघुकाशी के नाम से प्रसिद्ध पचमठा मंदिर परिसर गढ़ा में स्थित श्री हनुमान मंदिर में दिनांक 2 जनवरी से 9 जनवरी तक, श्री हनुमान सेवा समिती तथा महिला मण्डल के 25 वर्ष पूर्ण हो जाने के उपलक्ष्य में श्री पुरूषोत्तम भगवान राम की अमृत कथा प्रवाह विद्वान व्यास पं. आशीष तिवारी जी (शहपुरा) के मुखवचनो से होगा।

इस आयोजन को विराट और भव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियाँ की जा रही हैं, इसके अलावा रामकथा में विभिन्न संतो के दिव्य दर्शन व आशीषवचन प्रतिदिन भक्तों को प्राप्त होगें, साथ ही प्रतिदिन रामायण कीर्तन महिला मण्डल द्वारा किया जावेगा।

रामकथा के प्रथम दिवस दिनाँक 2 जनवरी दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा का शुभांरभ श्रीहनुमानबाग मंदिर छोटी बजरिया से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। जिसका समापन बी.टी. तिराहा, गुलौआ चौक, शुक्लानगर, एकता चौक से होते हुए पचमठा मंदिर परिसर में होगा। रामकथा में प्रतिदिन हवन रामायण पाठ व महिला मण्डल द्वारा भजन कीर्तन होगा। श्री हनुमान सेवा समिती एवं महिला मण्डल अधिक से अधिक भक्तों से रामजी की पावन कथा श्रवण करने का अनुरोध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *