सैफ अली पर हमले के बाद करीना का विडियो हुआ वायरल, घबराई दिखी करीना! देखे वीडियो

By: PalPal India News
January 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मुंबई। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनके घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर तो नजर नहीं आए लेकिन हैरत में पड़ी करीना कपूर नजर आ रही हैं। ये वीडियो घटना के बाद का बताया जा रहा है।

एक्टर सैफ अली खान पर देर रात हमला हुआ है। एक्टर को गंभीर चोट आई हैं। उनका उपचार लीलावती अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि एक्टर पर चाकू से हमला किया गया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात शख्स ने उन पर उन अटैक किया और कई वार करके उन्हें जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच ही घटना के बाद का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में सैफ अली खान तो नजर नहीं आ रहे लेकिन उनकी पत्नी करीना कपूर को साफ देखा जा सकता है। वो अपनी हाउस हेल्प के साथ दिख रही हैं। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है।

कैसे हुई वारदात

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे  में 2 बजे एक शख्स घुस आया। उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ लीमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने पकड़ लिया और वह चीखने लगीं। जब अभिनेता सैफ अली खान आगे आए तो उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह घायल हो गए और उनकी हाउसकीपर भी घायल हो गईं। सैफ लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ का दौर शुरू कर दिया है। उनकी मेड से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स की पहचान भी कर ली गई है।

बुरी तरह जख्मी हैं एक्टर

बात करें एक्टर की हालत की तो अस्पताल प्रशासन ने इस पर अपडेट दी है। अस्पताल के मुताबिक सैफ अली खान पर 6 जगह वार किया गया है और एक्टर के शरीर पर 2 जगह गहरी चोट आई हैं। गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चाकू से हमला किया गया है। एएनआई पर आई रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की सर्जरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *