पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ऊमरिया जिले के अंतिम छोर ग्राम चितरांव के समीप बहने वाली सोननदी में अपने चार साथियों के साथ नहाने गए एक युवक गहरे पानी मे डूब गया जिससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद थाना इंदवार पुलिस, SDM ,तहसीलदार मानपुर सहित आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। घटना इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितरांव की है जहां के निवासी चार युवक समीप से बहने वाली सोन नदी में नहाने गए थे।
जिसमे एक लगभग 17 वर्षीय युवक अखिलेश सेन पिता राजभान सोननदी के गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने घटना की जानकारी के बाद तत्काल एसडीआरईएफ उमरिया की टीम को मौके के लिए रवाना किया है। इसके अलावा जबलपुर एसडीआरईएफ की टीम को घटनास्थल पर पंहुचकर पानी मे डूबने से लापता युवक को ढूढने के निर्देश दिए है। जिस पर SDREF जबलपुर की टीम भी मौके पर पहुंची है, वहीं घटना स्थल के आसपास सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद है।
HIGHLIGHTS