स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी,स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रहे थे बच्चे

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नागौद। नागौद में बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस पलट गई जिससे एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। जसो थाना क्षेत्र के ग्राम आदर्शी में संचालित बाल ज्ञान मंदिर नामक स्कूल की बस बेलगाम होकर पलट गई। परस्मानिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास ये सड़क हादसा हुआ। सभी घायल छात्र छात्राएं ,स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने स्कूल जा रहे थे। स्कूल पहुंचने के पहले सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी घायल बच्चो को मामूली चोटे आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी।
  • एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल।
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रहे थे बच्चे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *