स्टेडियम में शुल्क वसूली के विरोध में धरना,विधायक अभिलाष पांडे को सौंपा ज्ञापन

By: PalPal India News
June 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में सैर करने के लिए और दौड़ने के लिए आने वाले लोगों से वसूली को लेकर स्टेडियम परिवार ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में स्टेडियम परिवार के सदस्यों ने आज धरना प्रदर्शन किया और विधायक अभिलाष पांडे को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वसूली बंद करने की मांग की।

स्टेडियम परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा कि स्टेडियम में शुल्क वसूली हुई हो लेकिन अभी नगर निगम ने स्टेडियम को ठेके पर दे दिया है। जिसकी वजह से शुल्क वसूला जा रहा है वही विधायक अभिलाष पांडे ने इस मामले को लेकर महापौर से बात करने का आश्वासन दिया है।

HIGHLIGHTS

  • स्टेडियम में शुल्क वसूली के विरोध के धरना।
  • स्टेडियम परिवार के सदस्यों ने दिया धरना।
  • सैर करने और दौड़ने आने वाले लोगों से शुल्क वसूली का विरोध।
  • विधायक अभिलाष पांडे को सौंपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *