स्टेम फील्ड स्कूल प्रबंधन की पकड़ी गई चोरी , शिकायत पर पहुंच गया प्रशासन
पलपल इंडिया प्रतिनिधि , जबलपुर। विजयनगर के स्टेम फील्ड स्कूल ने अपनी काली करतूत छुपाने की भरपूर कोशिश की लेकिन स्कूल प्रबंधन इसमें नाकाम रहा दरअसल फर्जी आईएसबीएन नंबर की किताबों की जान जिला प्रशासन कर रहा है ऐसे में स्कूल प्रबंधन में शनिवार की रात अभिभावकों को मैसेज और फोन के जरिए कुछ विशेष किताबें वापस करने के लिए छुट्टी के दिन रविवार को चुपचाप स्कूल बुलाया लेकिन इसकी भनक जिला प्रशासन को लग गई और एसडीएम आधारताल शिवाली सिंह के नेतृत्व में प्रशासन का दल विजयनगर के स्टेम फील्ड स्कूल पहुंच गया जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया इस वक्त तक स्कूल प्रबंधन 34 किताबें जमा करा चुका था।
लेकिन जांच टीम ने सभी किताबें जब्त कर लीं और स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई एसडीएम आधारताल शिवाली सिंह ने इसे जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ बताया है उन्होंने आशंका जताई है की ये वही फर्जी आईएसबीएन नंबर की किताबें हो सकती हैं इसलिए स्टेम फील्ड स्कूल ने किताबें वापस कराके नियम विरुद्ध काम किया है इसका प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
HIGHLIGHTS
विजयनगर के स्टेम फील्ड स्कूल प्रबंधन की पकड़ी गई चोरी।
विजयनगर के स्टेम फील्ड स्कूल की कारस्थानी।
सबूत मिटाने किताबें वापस करने अभिभावकों को आज छुट्टी के दिन बुलाया स्कूल।
धरी रह गई होशियारी, शिकायत पर पहुंच गया प्रशासन का भी अमला।