स्विगी के डिलीवरी बॉय के साथ हुई लूट और चाकू बाजी,पुलिस ने बदल दी पूरी एफआईआर

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर स्विगी के डिलीवरी बॉय हामिद रजा के साथ गोहलपुर में लूट और चाकू बाजी की वारदात हुई लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस ने पूरी एफआईआर ही बदल दी। हामिद राजा जब रात करीब 2:30 बजे गोहलपुर में एक ऑर्डर देकर लौट रहे थे तभी उन्हें चार लड़कों ने रोका और उनका आईफोन छीन लिया। इसके साथ-साथ पैसे भी छीन लिए और चाकू मार दिया। जब वे रिपोर्ट लिखाने गोहलपुर थाने गए हो उन्हें यह बताया गया कि मामला अधारताल थाने का है तब उन्हें 108 एंबुलेंस से आधारताल थाने भेजा गया। जहां पर उन्होंने एफआईआर लिखवाई लेकिन बाद में जब उन्होंने एफआईआर पढ़ी तो उसमें लिखा था कि मोबाइल और पैसे गिर गए हैं। स्विग्गी के डिलीवरी बॉय हामिद राजा का कहना है कि कंपनी को इतनी देर रात के आर्डर नहीं लेना चाहिए क्योंकि ऐसे में किसी के साथ भी कोई भी घटना हो सकती है। पुलिस ने लूट के इस मामले को दबाने के लिए एफआईआर मे वह बात लिख दी जो हुआ ही नहीं और जो हुआ वह लिखा नहीं कंपनी ने भी अपने डिलीवरी बॉय की कोई सुध नहीं ली।

HIGHLIGHTS

  • अधारताल पुलिस ने बदल दी पूरी एफआईआर।
  • स्विगी के डिलीवरी बॉय के साथ हुई लूट और चाकू बाजी का मामला।
  • पुलिस ने बदल दी पूरी एफआईआर।
  • गोहलपुर में रात करीब ढाई बजे हुई थी वारदात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *