हजारों भक्तों ने भगवान गजानन को दी भावभीनी विदाई, तीन पत्ती से हनुमानताल तक निकला चल समारोह

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गणेश उत्सव के समापन पर मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। तीन पत्ती चौक से शुरू हुए इस जुलूस में दर्जनों गणेश प्रतिमाएं शामिल हुई। मुख्य मार्गों का भ्रमण करता हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस हनुमानताल पहुंचा जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस विसर्जन जुलूस में साधु संत जनप्रतिनिधि समाजसेवी और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। पूरा चल समारोह मार्ग भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन जुलूस में बैंड बाजे समेत अनेक आकर्षक चीजे थी जिन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

 

गणेश चतुर्थी के आते ही सभी भक्त अपने घर पर गणपति को लेकर आते हैं। उत्साहित होते है बाप्पा के आने से उनकी खूब सेवा करते हैं, उनसे आशीर्वाद और सदा अपने प्यार बनाये रखे ऐसी कामना करते है। लेकिन विसर्जन का समय आते ही बहुत ही उदास होकर भारी मन से अलविदा कहना परता है। भक्त बाप्पा को ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते झूमते-नाचते नदियों या तालाबों के पास लेजाकर बाप्पा का पूजन-पाठ कर विसर्जन करते है। इस दौरान भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ उनको अलविदा कहते हैं।

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से निकला गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस।
  • तीन पत्ती से हनुमानताल तक निकला चल समारोह।
  • हजारों भक्तों ने भगवान गजानन को दी भावभीनी विदाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *