पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर । सिहोरा नगर पालिका परिषद सिहोरा के करीब 150 से अधिक नियमित, विनियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी डेढ़ माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के सामने जमकर प्रदर्शन किया और अपने वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्षद दल ने भी कर्मचारियों का साथ दिया मांग की गई है कि सफाई कर्मचारियों का वेतन तत्काल दिया जाए और उनकी अन्य मांगों का भी जल्द से जल्द निराकरण हो। बाद में अक्रोशित कर्मचारियों ने अनुभागीय अधिकारी सिहोरा के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सोपा।
HIGHLIGHTS