पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने अधारताल थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई हत्या के आरोपी के जमानत मामले में लापरवाही करने के मामले में की गई है। बताया जाता है कि प्रेम सागर निवासी अभिषेक भारती की हत्या उसके ही भाई विनोद भारती के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति और मकान के लालच में कर दी गई थी। इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए अधारताल क्षेत्र में उसकी हत्या कर उसके शव के ऊपर स्कूटी गिरा दी थी। इस मामले में आरोपी विनोद भारती के द्वारा हाई कोर्ट की वेकेशनल बेंच में जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकल पीठ में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आवेदक पक्ष के वकील की ओर से यह तथ्य रखे गए थे कि पुलिस के द्वारा चालान में 161 के बयान ही नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर गंभीरता जताते हुए पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के बाद ये करवाई की गई है हालाकि एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने इसे सामान्य बताया है।
HIGHLIGHTS