हनुमानताल थाना क्षेत्र में, बालक की चाकू मारकर हत्या

By: PalPal India News
June 5, 2024

Jabalpur Crime : हनुमानताल थाना क्षेत्र में, बालक की चाकू मारकर हत्या

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच देर रात को विवाद हो गया। इस दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने बच्चों चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद 13 वर्षीय एक बालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सोमवार रात को लगभग 11.40 बजे कुछ बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बच्चे आपस में मारपीट करने लगे। तभी किसी ने मौका का फायेदा उठा कर बच्चो पर चाकू से हमला कर दिया। वहा के कुछ स्थानीय लोग बच्चो को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। स्थिति‍ गंभीर होने पर घायल बच्चो को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर एक बच्चे की उपचार के दौरान सुबह 4 बजे मौत हो गई। दो अन्य घायल बच्चे अभी अस्पताल में है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। अज्ञात हमलावर की तलाश जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *