पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना चित्रकूट हनुमान धारा स्थित दामोदर रोपवे पर मंगलवार को 11 वीं एनडीआरएफ वाराणसी की टीम के दिशा निर्देशन और एसडीईआरडी के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सुनीत कुमार मिश्रा की अगुआई में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,विभिन्न हित धारकों व रोपवे टीम के साथ संयुक्त रूप से केबल कार आपात स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई रोपवे यानी केबल कार में इमरजेंसी के दौरान एक परिदृश्य चित्रित किया गया।जिसमे किसी तकनीकी समस्या या मौसम की खराबी के चलते रोपवे पर कार रुक गई।
जिसके बाद रोपवे संचालकों द्वारा घटना की जानकारी एनडीआरएफ नियंत्रण कक्ष को दी गई।जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ टीम द्वारा अन्य विभागों को आपातकालीन सूचना दी गई।साथ ही घटना स्थल पर पहुंच कर परिस्थितियों का मूल्यांकन कर आपरेशन बेस,कमांड पोस्ट,मेडिकल पोस्ट और संचार पोस्ट की स्थापना करते हुए बचाव अभियान शुरू किया गया, और सभी फंसे हुए पीड़ितों को रस्सी और तकनीक के अन्य बचाव माध्यमों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।
HIGHLIGHTS