पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बिहार। रुपौली विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को कहा कुछ ऐसा जिससे बिहार में गरमा गर्मी बन गई है। सीएम नीतीश ने बीमा भारती को कहा कि हम इतनी इज्जत देते रहे और इनको देखिए, ये हमें छोड़कर भाग गईं। सीएम नीतीश के बयान पर आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मेरा नाम लेकर मुझे अपमानित करने का कम किया जा रहा है बीमा भारती ने यह भी कहा कि रुपौली की जनता ने मुझे चूल्हे चोक से बाहर निकाल विधायक बनाया है।
हम आपको बता दे कि बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। जिसमे रुपौली सीट के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है। रुपौली में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार बीमा भारती को तंज कसते हुए कहा कि उनको हमने सिखाया और वो हमें ही छोड़कर भाग गईं।
चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को इतनी इज्जत दिए,… तीन बार विधायक बनाए, राज्य सरकार में मंत्री बनाए, फिर भी भाग गईं। नीतीश ने यह भी कहा कि सांसद तो बन नहीं पाई , आम चुनाव में तीसरे नंबर पर ही रहीं. कुछ बोलना नहीं आता था सब हमने सिखाया । नीतीश कुमार ने यह भी कहा हमको जो छोड़कर भागता है, वह गड़बड़ ही न करता है।
नितीश कुमार के बयान पर बीमा भारती बोली मेरा नाम लेकर ,उझे अपमानित करने का काम किया जा रहा है। नितीश ने एक अति पिछड़े वर्ग की बेटी को प्रतारित करने का काम किया है। वो कह रहे है की उन्होंने मुझे बोलना सिखाया पढना सिखाया, पर में उन्हें बताना चाहती हूँ की आपने नहीं, रुपौली की जनता ने मुझे चूल्हे-चौके से निकालकर विधायक बनाया है और घर से निकल समाज के सामने बोलने का मौका दिया है.