हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की ओर से एक वीडियो संदेश जारी किया गया है। इसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने वालों से कहा गया है कि इस नरसंहार को रोकना जरूरी है। इतना ही नहीं इसमें लोगों से इस्राइली हमलों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने के लिए भी कहा गया है। खासकर पश्चिमी देशों में रहने वालों से, ताकि वहां नीति निर्माताओं पर दबाव बनाया जा सके।
इस्माइल ने कहा कि इस्राइल गाजा युद्ध में नरसंहार कर रहा है, ताकि वह अपनी हार को छिपा सके। वह शस्त्रहीन आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। हमास प्रमुख ने कहा कि इस्राइल की यह दुष्टता उसे एक बड़ी हार से बचा न हीं पाएगी। खुद फलस्तीन के बाहर रहकर हमास के संघर्ष को बढ़ावा दे रहे संगठन के सरगना ने कहा कि मिस्र का फलस्तीन से लगता राफा बॉर्डर भी खोल दिया जाना चाहिए, ताकि दोनों दिशाओं से लोगों को आने-जाने की जगह मिले। 