हम ‘हारना पसंद करेंगे, लेकिन मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए’ ये क्या बोल गए बीजेपी विधायक

By: PalPal India News
December 31, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहपुर के बीजेपी विधायक का एक हैरान करने वाला भाषण सामने आया जिसे सुन कर लोग अचंभित है. भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा है कि उन्हें मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हम बेशक चुनाव हार जाएं लेकिन मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए.

भागलपुर के बिहपुर विधानसभा से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. मुसलमान को लेकर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हम अपने बयान पर बिल्कुल अडिग है हमने कुछ गलत नहीं कहा है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम ‘हारना पसंद करेंगे, लेकिन मुस्लिम का वोट नहीं चाहिए’।

हम कितना भी कर दे कम ही है 

शैलेंद्र ने कहा कि मुसलमानों ने हमारा साथ कब दिया.. हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए..। हमनें दस साल में ट्रांसफॉर्मर दिया, रोड दिया लेकिन मुस्लिमों ने हमें दस वोट तक नहीं दिया।  हम कितना भी काम कर दें..मुस्लिम हमें वोट नहीं देता है। इसलिए हम यही कहेंगे कि हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए।

जनसंख्या को लेकर भी कही ये बात 

बीजेपी विधायक ने कहा कि हिंदू लोग एक बच्चा बच्चा पैदा करता है तो मुस्लिम 20 बच्चा पैदा करता है। उन्हें भी जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहिए। बता दें कल अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर के अंतर्गत ध्रुवगंज में जनता से संवाद के दौरान विधायक ने कहा कि राजद को निस्तोनाबूत कीजिये वो राजद नहीं है मियाँ हैं। चाहे वह कोई कैंडिडेट रहे।

2025 में विपक्ष को धूल चटाएंगे

बता दें कि इससे पहले भी विधायक शैलेंद्र इस तरह की बातें कह चुके हैं। उनका कहना है कि ओबीसी और हिंदू समाज ही 2025 में विपक्ष को धूल चटाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2025 में होने वाले चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल अभी से ही जनता के बीच जाकर अपना जनाधार बढ़ाने का काम करना शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *