पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिहोरा लगातार हो रही बारिश का कहर सिहोरा तहसील के आखिरी गांव हरदी में देखने को मिला। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते हरदी गांव के 50 घरों में बारिष का पानी भर गया। घरों के डूबने से ग्रामीणों की गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया। अपनी जान बचाने ग्रामीणों ने पक्के घरों की छतों पर शरण ले ली गांव में लगातार पानी बढता ही जा रहा है। हरदी गांव के टापू बनने की खबर लगते ही प्रषासनिक अमला गांव पहुंच गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। कई ग्रामीण अभी भी घरों की छत पर बैठकर अपने घरों की तकवारी कर रहे है। जानकारी यह भी सामने आई है कि बेलकुंड नदी और दतला नदी उफान पर जिसके कारण कटनी जिले के ढीमरखेडा ब्लाॅक के कई गांव डूब गए हैं। इन्हीं दोनों नदियों का पानी हरदी गांव में प्रवेष कर गया। जिसके कारण पूरा गांव टापू बन गया है।
HIGHLIGHTS