हरियाणा पहुचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा भाजपा की हैट्रिक लगना तय है

By: PalPal India News
September 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे(हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। भाजपा ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुचें हरियाणा और कहा कि कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां पर गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं। आज हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है। हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *