हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन,पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

By: PalPal India News
August 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के प्रति जागृत किया। सिपाही से लेकर आईजी तक ने हाथों में तिरंगा लेकर रेली निकाली और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। आईजी अनिल सिंह कुशवाह का कहना है कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जबलपुर पुलिस भी अपना योगदान दे रही है हर घर में तिरंगा फहराने से लोगों में देश प्रेम की भावना मजबूत होती है।

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा।
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन।
  • लोगों से की अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *