हवाला कारोबारी के बेटे की गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि कटनी । कटनी हवाला कारोबार से चर्चा में आए शहर के व्यवसायी सतीश सरावगी के बेटे का कट्टा लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए वीडियो प्रसारित होने के बाद माधव नगर पुलिस ने देर शाम उसकी गिरफ्तारी की है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिसको लेकर माधव नगर थाना में बवाल मचा रहा।
जानकारी के अनुसार हवाला कारोबार से चर्चा में आए नगर के कारोबारी सतीश सरावगी के बेटे पीयूष सरावगी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसमें वह कार से जाते हुए कट्टा दिखाते हुए लोगों को धमकी दे रहा था। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन कर निर्देश पर माधवनगर पुलिस ने बुधवार की देर शाम पीयूष को बरगवां के पास से पकड़ा और थाने लेकर पहुंची। पीयूष को हिरासत में लिए जाने के साथ ही उसके पिता सतीश सरावगी और उनके परिचित बड़ी संख्या में माधवनगर थाना पहुंच गए। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। सतीश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कुछ दिनों से उनकी खदानों को बन्द कराने के लिए गुंडे भेज रहे है और उनको परेशान किया जा रहा है।
शहर के एक रसूखदार नेता का नाम लिए बिना उसने उनके इशारे पर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। वही हंगामे के बीच माधवनगर पुलिस ने सतीश सरावगी के बेटे पीयूष सरावगी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है।
HIGHLIGHTS