हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By: PalPal India News
November 21, 2023

वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। मोहम्मद शमी को मोदी ने गले लगाकर सांत्वना दी थी, तो वहीं जडेजा ने 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम से मिलने का अनुभव भी साझा किया था।

 21 नवंबर को ड्रेसिंग रूम का एक और वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें पीएम सभी खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। वे कोहली और रोहित का हाथ थामे हैं। मोदी ने इस मुलाकात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘आप लोग पूरा 10-10 गेम जीतकर आए हो, ये तो होता रहता है मुस्कुराइए भाई, देश आप लोगों को देख रहा है। होता है।’

इसके बाद पीएम ने टीम को कोच राहुल द्रविड़ से भी बात की। कहा, ‘आप लोगों ने बहुत मेहनतकी, लेकिन यह होता रहता है।’ इसके बाद पीएम जडेजा से मिले और गुजराती में बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *