पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हिंदी सिनेमा के जाने माने सबके पसंदीदी लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार. मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के सबसे पहले डिस्को डांसर हैं. इनका सबसे लोकप्रिय गाना डिस्को डांसर जिसे हम आज भी बहुत शोख से सुनते है. मिथुन दा को दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार दिया जाने का एलान केंद्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके किया है। मिथुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 8 अक्तूबर 2024 को होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा’।
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कलकत्ता पश्चिम बंगाल के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. मिथुन का असली नाम गौरंगा चक्रवर्ती है. उन्होंने ओरिएंटल सेमिनरी में अध्ययन किया और फिर बी.एससी. की उपाधि प्राप्त की. कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से रसायन विज्ञान में डिग्री. ली और उसके बाद, उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से स्नातक किया है. अभिनय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने मार्शल आर्ट की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ली है और वह ब्लैक बेल्ट भी है। मिथुन 80 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। मिथुन ने बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है उनमें से मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में कई शानदार फिल्में की हैं। मिथुन दा को 1989 में मुख्य अभिनेता के रूप में 19 फिल्में रिलीज करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया हैं. मिथुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं. वह पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं. जनवरी 2024 में, चक्रवर्ती को भारत सरकार द्वारा तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
मिथुन चक्रवर्ती ने सिनेमा जगत में अपने अभिनय की शुरुआत आर्ट हाउस ड्रामा मृगया से 1976 में की, इस ड्रामा के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इसके बाद मिथुन की फिल्म 1982 में डिस्को डांसर आई यह फिल्म भारत और सोवियत संघ में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफल फिल्म थी. जिसमें मिथुन को डिस्को डांसर के अलावा, मुख्य कलाकार और चरित्र कलाकार दोनों के रूप में एक अलग पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मो में काम किया जिनमें तेरे प्यार में, प्रेम विवाह, हम पांच, डिस्को डांसर, हम से है जमाना, घर एक मंदिर, अग्निपथ, तितली, गोलमाल 3, खिलाड़ी 786 और द ताशकंद फाइल्स आदि है।
मिथुन ने सबसे पहले 1979 में अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से शादी की, लेकिन शादी के चार महीने बाद दोनों अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी. इसके बाद उन्होंने 1979 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की. चक्रवर्ती और योगिता के चार बच्चे हैं- मिमोह, उशमे चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती और एक गोद ली हुई बेटी दिशानी चक्रवर्ती.