सिहोरा समाचार – हिरन को बचाने बेलगाम होकर पलटी पिकअप, 3 मौत, 6 घायल
पलपल इंडिया प्रतिनधि सिहोरा -सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत एक सड़क हादसे में गुरुवार की शाम तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 6 लोग घायल हो गए। इसके आलावा हिरण की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन के सामने अचानक से हिरण आ गया और उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर पिकअप पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन बेलगाम होकर पलट गया। इसके बाद पिकअप में बैठे लोग उसमें दब गए और चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 50 साल के अदिक सिंह 50 साल के सुकरत सिंह ठाकुर और 53 साल के ओमप्रकाश मल्लाह की मौत हो गई। वही 6 लोग घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा यह हादसा सिहोरा पान उमरिया रोड पर सरदा गांव के पास हुआ।
HIGHLITS