1 हजार महिलाओं का किया सम्मान, दिव्यांगजनों की सेवा को बढ़ावा देना मकसद

By: PalPal India News
September 2, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। तेजस्विनी महिमा फाउंडेशन एवं महिला कल्याण महिला समिति के तत्वाधान में मातृशक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मूल उद्देश्य है चूंकि संस्था दिव्यांग जनों की सेवा के लिए सदैव सेवारत है, तो इसमें उन माता बहनों को भी जुड़ना चाहिए। जिनके मन में दिव्यांग जनों के सेवा के प्रति भाव है जो सेवा तो करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने उनको कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। उन्हें कोई ऐसा अवसर नहीं मिल पाता है तो संस्था बहनों को वह स्थान दे रही हैं की संस्था के साथ जुड़कर इन दिव्यांगजनों की सेवा करिए कहते हैं इन दिव्यांगों में साक्षात् नारायण का वास होता है और उनकी सेवा ही नारायण सेवा है। इस कार्यक्रम में 1000 माता बहनों का सम्मान किया गया।

HIGHLIGHTS

  • 1 हजार महिलाओं का किया सम्मान।
  • तेजस्विनी महिमा फाउंडेशन एवं महिला कल्याण महिला समिति का आयोजन।
  • दिव्यांगजनों की सेवा को बढ़ावा देना मकसद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *