क्या है पूरा मामला?
दरअसल मामला मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट के मेघवाड़ी इलाके से है जहाँ लड़की की मां एक कैटरिंग सर्विस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करती है। वह एक चॉल में रहती है। दोनों आरोपी उसके अंडर में काम करने वाले वेटर हैं। वे मां-बेटी के साथ ही रहते हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 15 मई से 14 जून के बीच जब लड़की की मां काम पर गई थी, तब आरोपी ने बच्ची के साथ कम से कम चार बार यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में स्क्रू ड्राइवर डालकर उसे दर्द दिया और उसकी गर्लफ्रेंड ने इस अत्याचार का वीडियो भी बनाया।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। गुरुवार 19 जून को बच्ची ने अपनी मां को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।