11वीं की छात्रा ने स्कूल के वॉशरूम में लगाई फांसी

By: PalPal India News
January 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई की आरे कॉलोनी की कक्षा 11वीं में पढने वाली छात्रा ने जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस ने बताया है कि वह आत्महत्या के इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छात्रा ने वॉशरूम में लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक, कल मुंबई के आरे कॉलोनी में स्थित एक इंटरनेशनल कॉलेज में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने वॉशरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की को जानने वाले लोगों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इस प्रकार का कदम उठा चुकी है।

स्कूल ने क्या कहा?

मुंबई के आरे पुलिस ने आत्महत्या के इस मामले में ADR दाखिल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के आत्महत्या पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी बयान सामने आया है। कॉलेज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें इस घटना पर दुख है। कॉलेज ने पीड़ित परिवार को पूरे मामले में प्राइवेसी देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *