मंडला समाचार – 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष उन्हें तोड़ने कार्रवाई जारी,भारी पुलिस बल तैनात
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, मंडला। मंडला जिले के नैनपुर में ग्राम भैंसवाही के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव में दबिश दी। शनिवार को पुलिस और प्रशासन अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई कर रही है। दोपहर 2 बजे तक 3 घर गिरा दिए गए हैं। बाकी के 8 घर और गिराए जाएंगे। जानकारी के अनुसार आरोपियों के घरों से 150 से अधिक गोवंश की हड्डी, चर्बी सहित अन्य अवशेष बरामद हुए हैं। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। बाकी सभी आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की हैं। मौके पर एसपी रजत सकलेचा, एएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात है।पुलिस और राजस्व विभाग आरोपियों के घरों को गिरा रहा है। दोपहर 2 बजे तक बुलडोजर से 3 घर ढहा दिए गए।
एसपी रजत सकलेचा ने बताया, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम भैंसवाही पहुंची थी। यहां 11 घरों में गौवंश के अवशेष मिले हैं। आरोपियों के घर अतिक्रमण में पाए गए हैं, जिन पर राजस्व विभाग कार्रवाई कर रहा है
HIGHLIGHTS