इंदौर शहर में अब तक मिले कोरोना के 13 नए मरीज़, संपर्क में आये लोगो की जांच जारी

By: PalPal India News
May 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना के रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। गुरूवार को जहाँ कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज कलकत्ता से लौटा हैं। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो पाजिटिव पाए है। पिछले छह दिनों में दिनों में इंदौर में 13 नए मरीज मिले हैं। वहीँ सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि जिन कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है, उनसे संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बाते की 48 वर्षीय और 79 वर्षीय 2 पुरूष पाजिटिव मिले हैं। इनमें से 48 वर्षीय कलकत्ता से लौटा है। वहीं 79 वर्षीय शादी में शामिल होने के बाद से बीमार है। दोनों कोरोना पाजिटिव को होम आइसोलेशन में डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनसे संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *