पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के बालाघाट में हाकफोर्स स्पेशल आपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान 14 लाख रुपये की इनामी नक्सली सान्जती को गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आपको बता दे साजंती 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में एमएमसी जोन में खटिया मोर्चा दल की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। सान्जती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। सान्ज्ती के पति का नाम गणेश है।
सान्जती को हाकफोर्स स्पेशल आपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान टीम ने बैहर थाना के कान्हा नेशनल पार्क के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में पकड़ा गया। आपको बता दे साजंती केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली है, जिस पर अभी तक मप्र में कुल छह गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसके पास से पिस्टलमय मैगजीन, एक कुल्हाड़ी, चाक़ू और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने सान्जती की जानकारी देते हुए बताया सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी महिला नक्सली साजंती को लेकर वापस आ रही थी। तभी उसके साथी अन्य नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अपने साथी सदस्यों को छुड़ाने के लिए 30 से 40 फायर किए गए थे। सान्जती के साथियों की पूरी कोशिस थी की सान्जती को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया जाए। हमने जब आत्मरक्षा में 10 से 15 फायर किए तब जवाबी कार्रवाई मिलने पर अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की तरह भाग गए और छुप गए।