पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी की सालगिरह का जश्न मनाएगा तब अभिभावक सड़क पर उतरकर शिक्षा माफिया से आजादी की दूसरी लड़ाई का आगाज करेंगे। अभिभावक संघ ने एक पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि निजी स्कूल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का बदला लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिभावकों पर फीस का दबाव डाला जा रहा है और बच्चों को स्कूल में तरह-तरह की सजाएं दी जा रही हैं जो उनके बर्दाश्त से बाहर हो गया है। इसलिए अब वे निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतरेंगे।
HIGHLIGHTS