पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गढ़ा की गंगानगर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 साल की आराधना तिवारी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर फैली।
दरअसल आराधना तिवारी सरस्वती शिशु मंदिर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। आराधना के मामा ने पिता और तीसरी सौतेली माँ पर आराधना को प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं। संजीवनी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस परिजनों के बयान ले रही है।
HIGHLIGHTS