पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर 16 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारीयों में प्रशासन जुटा हुआ है। इसे लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज अधिकारियों की बैठक ली कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों समेत जिला पंचायत और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कहा की 16 जुलाई को 10 से 12 लाख पौधे पूरे जिले में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाए और इस टारगेट को पूरा करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है, कि वे एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए और अपने साथ-साथ अपने पड़ोसियों और संबंधियों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
HIGHLIGHTS