17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर गैंग रेप, 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के इंद्रा मार्केट में 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर गैंग रेप किया गया। जहाँ पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को बेलबाग से गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उसकी दोस्ती आर्यन नामक युवक से थी। जिसने उसे घुमाने के बहाने बाइक में इंद्रा मार्केट ले गया। वही पहले से प्लानिंग के तहत उंसके तीन दोस्त और आ गए। जिन्होंने उसे एक कमरे में ले गए और उसके साथ गैंग रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वही पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आर्यन और उसके साथियों को बेलबाग से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की गई।

HIGHLIGHTS

  • 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर गैंग रेप।
  • 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • इंद्रा मार्केट के एक मकान में अंजाम दी वारदात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *