देवास में एक साथ 18 शवों का अंतिम संस्कार, गुजरात की पटाखा फेक्टरी में धमाके में हुई थी मौत

By: PalPal India News
April 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगुजरात की पटाखा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले 21 में से देवास और हरदा के 18 लोगों का वापस देवास लाया गया जहाँ शवों को देख कर परिजनों का दर्द छलक उठा और सभी फूट फूट के रो पड़े देवास के नेमावर नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार गुजरात के डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि फैक्ट्री के मालिक, बाप और बेटे, ने जानबूझकर फैक्ट्री को मौत का कुआं बना दिया था। आरोपियों के नाम खूबचंद मोहननी और दीपक हैं। उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था। एक मजदूर, राजेश नायक, जो मध्य प्रदेश से है, ने बताया कि खूबचंद और दीपक ने मजदूरों को हमेशा शटर बंद रखने को कहा था। वे चाहते थे कि अधिकारियों को फैक्ट्री के बारे में पता न चले। इसलिए शटर हमेशा बंद रहते थे। इससे हादसे के समय किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *