Electrocution accident : 11000 वोल्ट के करंट की चपेट में आए 8 मजदूर, 2 की मौत, 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

By: PalPal India News
September 17, 2025

Electrocution accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार को दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई. यहाँ 8 मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए थे। फैब हिंद कंपनी परिसर में खड़ी एक क्रेन अचानक ढलान पर लुढ़कने लगी. उसे रोकने के लिए दौड़े 8 मजदूर उस समय 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए. इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में क्रेन ऑपरेटर महंत अभिमन्यु (बिहार निवासी) और चौकीदार अमित आर्य (मध्य प्रदेश निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य 6 को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है।

Electrocution accident
Electrocution accident

अहमदाबाद-मेहसाणा राजमार्ग पर मंडाली गांव स्थित फैब हिंद कंपनी की एक क्रेन बिना ड्राइवर के ही ढलान पर लुढ़कने लगी। क्रेन को रोकने 8 मजदूर दौड़े। इसी दौरान क्रेन का बूम बिजली के तारों को छू गया और सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

Electrocution accident : 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

बाकी 6 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दीपक अशोक चौधरी, मित्ररंजन कुमार धर्मेंद्र चौहान, राहुल कुमार राजकुमार पटेल, राहुल कुमार बैरिस्टर चौहान (सभी बिहार निवासी), सनोजकुमार लालनभाई राजभर और बिकसिंध संजयभाई चौधरी (उत्तर प्रदेश निवासी) शामिल हैं.

Electrocution accident
Electrocution accident

Electrocution accident : क्रेन ऑपरेटर और चौकीदार की मौत

हादसे में चौकीदार अमित आर्य और क्रेन ऑपरेटर महंत अभिमन्यु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाकी 6 लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा गार्ड अमित आर्य के पिता भी पास ही की एक अन्य कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। दोनों रोजगार के लिए मध्य प्रदेश से गुजरात आए थे।

Electrocution accident
Electrocution accident

Electrocution accident में मृतकों के नाम

महंत अभिमन्यु, बिहार, अमित आर्य, मध्य प्रदेश.

घायलों के नाम

दीपक अशोक चौधरी, बिहार, मित्ररंजन कुमार धर्मेंद्र चौहान, बिहार, राहुल कुमार राजकुमार पटेल, बिहार, राहुल कुमार बैरिस्टर चौहान, बिहार, सनोजकुमार लालनभाई राजभर, उत्तर प्रदेश, बिकसिंध संजयभाई चौधरी, उत्तर प्रदेश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *