पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देवास के औद्योगिक क्षेत्र के नाले में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी मच गई. सांची पॉइंट संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक बाइक पर आए और थैली को नाले में फेंक हमें लगा. कचरा फेंका कुछ देर बाद जब कुत्तों ने थैली को नाले से बाहर निकला तब पता चला की थैली में नवजात बच्ची का शव है, जिसके बाद हमने औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेजा.
वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्ग कायम कर बच्ची को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामले की जांच की जा रही है आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.