पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा में सरपंच मिहलाल केवट के द्वारा 20 वर्षीय युवतीं के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जहा 20 वर्षीय युवतीं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की सरपंच के द्वारा उसके साथ लगातार छेड़छाड़ की जा रही है। वही जब उसने इस बात का विरोध किया तो सरपंच मिहलाल केवट के द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पनागर पुलिस के द्वारा सरपंच मिहलाल केवट के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया सरपंच के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है जिसकी सूची बनाई जा रही है। वही पुलिस के द्वारा मामले को विवेचना में लेते हुए आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
HIGHLIGHTS