21 जून विश्व योग दिवस! युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

By: PalPal India News
June 14, 2024

जबलपुर समाचार – 21 जून विश्व योग दिवस! युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर – 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है,जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है इसे लेकर लोगों में कितना उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की लोग सुबह 5 बजे से उठकर योग ध्यान और प्राणायाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है योग से उनकी लाइफ स्टाइल में काफी चेंज आया है। उन्हें कई बीमारियों से राहत भी मिली है ,लोगों का मानना है कोरोना काल में तो योग एक वरदान था जिसके कारण बहुत सारे लोगों की जान बच सकी पल पल इंडिया न्यूज संवाददाता अनुश्री गुप्ता ने विजय नगर के यस्य यथार्थ फाउंडेशन के लोगों द्वारा की जा रही योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया, और उनसे बात की।
HIGHLITS

  • विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू
  • 21 जून को मनाया जाएगा विश्व योग दिवस
  • विजय नगर समेत कई जगहों पर चल रहीं तैयारियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *