224 चार पहिया वाहनों से निकलवाई गयी काली फिल्में,वसूला गया 1 लाख 12 हजार रूपये का जुर्माना

By: PalPal India News
July 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई कराते हुये 224 चार पहिया वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म निकलवाई और वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये 1 लाख 12 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया ये कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि अधिकतर आपराधिक घटनाओं में डार्क काली फिल्म वाले वाहनों का उपयोग किया जाता है। नियमानुसार फ्रंट एवं रीयर के शीशों पर 70 प्रतिशत एवं साईड के शीशों पर 50 प्रतिशत विजिबिलिटी होना चाहिये। ऐसा न होने पर पुलिस ने ये कार्रवाई की

HIGHLIGHTS

  • 224 चार पहिया वाहनों से निकलवाई गयी काली फिल्में
  • वसूला गया 1 लाख 12 हजार रूपये का जुर्माना
  • अधिकतर वारदातों में होता है काली फिल्म लगे वाहनों का इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *