पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली स्टेशन में आज एक 25 साल की लड़की ने मेट्रो के सामने कूदकर सुसाइड कर ली है। जानकरी के मुताबिक, गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवती ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचायतनामा के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।
दरअसल आज सुबह दिल्ली स्टेशन में एल 25 साल की लड़की मेट्रो के सामने कूद गई और आत्महत्या कर ली। जिससे स्टेशन में अफरा ताफ्र्री मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने फौरन पहुँच कर शव को कब्जे में लिया ।गौतमबुद्ध नगर DCP राम बदन सिंह ने बताया, ‘गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवती ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव को पंचनामा के लिए भेजा गया है फिलहाल अभी यह नहीं पता चल सका है की लड़की कौन है और वह कहाँ से आई और उसने आत्महत्या क्यूँ की पुलिस सभी पह्लुयों पर जांच कर रही है।