पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पुणे। पुणे में सरकारी बस में 26 साल की युवती से रेप की घटना सामने आई थी, जिसके बाद आरोपी की पहचान सामने आ गई। दरअसल महाराष्ट्र के पुणे में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक खड़ी बस में 26 साल की युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी का नाम भी उजागर कर दिया है और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता जब सुबह बस पकड़ने का इंजतार कर रही थी तब उसके साथ ये दिल दहला देने वाली घटना हुई है।
पुणे पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक- “एक कामकाजी महिला अपने घर वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक शख्स आया और महिला से कहा कि आपके घर की बस कहीं और खड़ी कर दी गई है। वह महिला को खड़ी बस के पास ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम दत्तात्रय रामदास गाडे बताया है। PTI ने पुलिस के मुताबिक जानकारी दी है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। स्वरगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और चेन छीनने के मामले दर्ज हैं।