हाईवे पर SUV पलटने से 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, 8 लोग घायल

By: PalPal India News
September 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजकोट जिले में शनिवार को एक हाईवे पर एसयूवी पलटने से इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन स्टूडेंट की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जासदन तालुका के जंगवाड गांव के पास सुबह करीब 1.30 बजे हुआ। इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट का एक ग्रुप दीव जा रहा था। रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अटकॉट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आर एस सकरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले नरेश कोडावती (19), मोथी हर्षा (17) और आफिद सैयद (17) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, “राजकोट की आरके यूनिवर्सिटी के 12 स्टूडेंट किराए की एसयूवी में छुट्टियों में घूमने के लिए दीव जा रहे थे।”

मोड़ पर पलटी गाड़ी

अधिकारी ने बताया कि गाड़ी चला रहे एक स्टूडेंट का मोड़ पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया, जिससे गाड़ी राज्य हाईवे पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि आठ घायलों में से दो को फ्रैक्चर हुआ था, जिनका इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया।

ट्रेलर से शिपिंग कंटेनर गिरने से तीन लोगों की मौत

कच्छ जिले में 28 अगस्त को एक ट्रेलर से शिपिंग कंटेनर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किशोर भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर में अंजार शहर के पास मुंद्रा-अंजार हाईवे पर खेदोई गांव के पास हुई। अंजार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “ट्रेलर पर ले जाया जा रहा शिपिंग कंटेनर दोपहिया वाहन पर गिर गया, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहा था, जिससे उसका नियंत्रण खो गया और उस पर रखा कंटेनर गिर गया।” उन्होंने कहा कि बचाव टीम ने कंटेनर हटाने और पीड़ितों के शव निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया।

One response to “हाईवे पर SUV पलटने से 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, 8 लोग घायल”

  1. […] कॉलेज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टूडेंट आर्य भगत ने कमाल कर दिखाया हैं. […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *