पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के नए एवं उभरते कलाकारों को गीत और संगीत का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ” स्वर संधान संस्था जबलपुर ” के तत्वाधान मे रेणुका म्यूजिक अकादमी एवं श्री राधे कराओके क्लब संयुक्त द्वारा दिनांक 31 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे से ” मेरी आवाज सुनो ” कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए पत्रकारवार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हो रहा है ।
” स्वर संधान संस्था जबलपुर में शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत के शिक्षा प्राप्त कर रहे नए एवं उभरते कलाकारों द्वारा पाश्वगायक मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी जावेगी। इस अवसर पर इस वर्ष के शिखर सम्मान से अलंकृत कत्थक गुरू” श्रीमति मोहिनी मोघे जी” का संस्था के द्वारा सम्मान किया जाना है।
HIGHLIGHTS